आर्य नाम का मतलब, अर्थ, राशि

आर्य नाम का मतलब, अर्थ, राशि Aarya Meaning Hindi

आर्य का हिंदी में अर्थ उच्च, प्रतिष्ठित, महान और गुणवान होता है. आर्य का मतलब धर्म एवं नियमों के प्रति पूर्ण निष्ठावान और सर्वमान्य व्यक्ति भी होता है. 

आर्य के अन्य अर्थ निम्न प्रकार से हैं-
  • १. पूजा करने योग्य।
  • २. महान और सम्मानित।
  • ३. अत्यंत ही गुणवान।
  • ४. उत्तम काल में उत्पन्न।
  • ५. एक समुदाय का नाम आर्य था जिसने पूर्व में सर्वप्रथम सभ्यता को प्राप्त किया था। आर्य समुदाय की शाखाएं एशिया और यूरोप तक फैली हुई हैं। इसी कारण से पहले भारत को भी आर्यवर्त कहा जाता था. प्राचीन भारतीय धार्मिक ग्रंथों यथा रामायण और महाभारत में भी आर्य शब्द का उल्लेख प्राप्त होता है.
आर्य शब्द के विषय में उल्लेखनीय है की प्राचीन भारत में आर्य नाम को स्वपदनाम के रूप में उपयोग में लिया जाता था। मान्यता है की आर्य भारत के मूल निवासी नहीं थे और वे 2000 से 1500 ई. पूर्व भारत के उत्तर पश्चिम सीमांत प्रदेश में आर्यों के अन्य स्थानों से भारत में आए थे। इस रूप में आर्य का मतलब आदर्श और उत्तम हृदय वाला होता है। प्राचीन भारत की वैदिक संस्कृत और लौकिक संस्कृत को आर्य भाषा ही माना गया है। धार्मिक रूप से आर्य उन्हें कहा गया जो सदाचारी थे और सदा अच्छे कर्म करते थे. आर्य विपरीत परिस्थितियों में भी धर्म का परित्याग नहीं करते और सबकी भलाई करते हते. इसके विपरीत अनार्य उन्हें कहा गया जो जो सदा बुरे कर्म लिप्त रहते थे और, अनार्य लोग सद्जनों के प्रति द्वेष की भावना रखते थे (आर्या व्रता विसृजन्तो अधि क्षमि। ). 
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url